नंदा की चौकी में टौंस नदी पुल की धंसी सड़क की मरम्मत पूर्ण, शासन ने बैठाई जांच।

खबरें शेयर करें -

देहरादून:  प्रेमनगर के नंदा की चौकी क्षेत्र में टौंस नदी पर बने नवनिर्मित पुल (देहरादून-पांवटा साहिब पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग) की एप्रोच रोड अचानक धंसने के मामले को उत्तराखंड शासन ने बेहद गंभीरता से लिया है।                                                                             लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने जनहित और लोक सुरक्षा का हवाला देते हुए क्षेत्रीय मुख्य अभियंता से तीन दिनों के भीतर पूरे मामले की विस्तृत और तकनीकी जांच रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों, इंजीनियरों या निर्माण एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।               दूसरी ओर, खबर मिलते ही PWD ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत पूरी की, जिसके बाद तकनीकी एवं सुरक्षा परीक्षण कर पुल पर यातायात पुनः बहाल कर दिया गया है।


खबरें शेयर करें -