हल्द्वानी: कमलाुवागांजा सड़क किनारे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।

खबरें शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित कमलाुवागांजा मार्ग पर शुक्रवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्रातःकाल टहलने निकले स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही मुखानी कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार की अगुवाई में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।                                                                         मृतक की शिनाख्त हरिपुर नायक स्थित इन्द्रपुरम कॉलोनी निवासी दीपक भट्ट के रूप में हुई है। फिलहाल मौत की असल वजह का खुलासा नहीं हो सका है, जिसके लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ हर संभावित पहलू से गहनता से तफ्तीश कर रही है।


खबरें शेयर करें -