नैनीताल पुलिस अधीक्षक डॉ. मन्जूनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण और यौन उत्पीड़न मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 29 जुलाई 2026 को परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी की शिकायत (FIR No. 254/2026) के बाद, पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के आधार पर हरिपुरनायक निवासी विक्रम सिंह (29 वर्ष) और त्रिलोकपुर दानी निवासी सौरभ बिष्ट (21 वर्ष) को नामजद किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विक्रम नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने स्टूडियो ले गया, जबकि आरोपी सौरभ उसे सितारगंज ले गया, जहाँ दोनों ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन को सीज़ कर लिया है और बीएनएस (BNS) की धारा 137(2), 65(1), 115(2), 352 तथा POCSO Act की धारा 5/6 के तहत मामला बढ़ाकर आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हल्द्वानीः पॉक्सो एक्ट के तहत 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
