हल्द्वानी कुसुमखेड़ा में बेकाबू रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे मुसाफिर।

रामनगर से हल्द्वानी आ रही एक रोडवेज बस मंगलवार शाम कुसुमखेड़ा के पास अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों और मुसाफिरों के अनुसार चालक शुरुआत से ही अत्यधिक तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जिसके चलते एक बाइक सवार भी चपेट में आने से बचा और कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं।                राहत की बात यह रही कि कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई, वहीं स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक इलाज उपलब्ध कराया और यात्रियों ने प्रशासन से बस चालकों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।