लालकुआं तीनपानी से लालकुआं के बीच बनाई जा रही जमरानी नहर के निर्माण कार्य में सुरक्षा नियमों की भारी अनदेखी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। इसी लापरवाही के कारण सुबह मोटाहल्दू क्षेत्र में एक स्कूटी सवार युवक निर्माणाधीन नहर में जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, हेलमेट पहने होने की वजह से उसके सिर में बड़ी चोट आने से बचाव हो गया, लेकिन उसके हाथ-पांव में चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक और उसकी क्षतिग्रस्त स्कूटी को बाहर निकाला। इस घटना पर नाराजगी जताते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल (मोटाहल्दू) के अध्यक्ष संदीप पांडे ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित नहीं कराया, तो वे जल्द ही इसके खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।
लालकुंआ: जमरानी नहर निर्माण में सुरक्षा अनदेखी,,,,,, खड्ड में गिरा स्कूटी सवार।
