एल्गोरिदम के दुरुपयोग पर घिरा मेटा: भारत सरकार के रुख के बाद चुकाई गई रकम और गलतियों पर जताया खेद।

खबरें शेयर करें -

हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) और मेटा के वैश्विक नेतृत्व के बीच हुई दो दिवसीय समीक्षा बैठक के दौरान भारत सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि अपने एल्गोरिदम द्वारा कंटेंट्स को खुद प्रमोट करने के कारण मेटा ‘सेफ हार्बर’ (Safe Harbor) के तहत मिलने वाले कानूनी संरक्षण का हकदार नहीं है। इस कड़े रुख के बाद मेटा और उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने अपने प्लेटफॉर्म्स पर बाल यौन शोषण सामग्री (CSAM), डीपफेक और पक्षपातपूर्ण अल्गोरिदम के संचालन में हुई गंभीर चूक को स्वीकार करते हुए आधिकारिक रूप से खेद व्यक्त किया है।                                                  कंपनी ने यह भी माना कि कुछ विशेष श्रेणियों के कंटेंट को कृत्रिम रूप से बढ़ावा देने के लिए भारी धनराशि खर्च की गई थी, जिसके बाद अब उन्हें भारतीय आईटी अधिनियम के तहत अपनी जवाबदेही तय करने की चेतावनी दी गई है।


खबरें शेयर करें -