हल्द्वानी: युवती का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ग्रामीणों ने दबोचा।

खबरें शेयर करें -

गौलापार क्षेत्र में एक युवती का पिछले दो महीनों से लगातार मोटरसाइकिल से पीछा करने और उसे परेशान करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हल्द्वानी के एक जन औषधि केंद्र में काम करने वाली पीड़िता शनिवार सुबह जब अपनी स्कूटी से जा रही थी, तब आरोपी ने गौलापार स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास अपनी मोटरसाइकिल आगे अड़ाकर उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ बदसलूकी की।                                      युवती के शोर मचाने पर स्थानीय ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को घेरकर लिंक रोड पर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। थानाप्रभारी तारा सिंह राणा के अनुसार, आरोपी की पहचान मोहम्मद अली (निवासी: नवाबगंज, यूपी; वर्तमान निवासी: बनभूलपुरा) के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, साथ ही वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल (UP-25 DU-7933) को भी सीज कर दिया गया है।


खबरें शेयर करें -