हल्द्वानी में आयोजित ‘फोटोग्राफी एसोसिएशन ग्रीन सिटी’ की वार्षिक बैठक में शहर के लगभग 200 फोटोग्राफरों ने हिस्सा लिया, जहाँ काम से जुड़ी चुनौतियों, पारस्परिक सहयोग और ग्राहकों के साथ संबंधों को बेहतर बनाने पर गहन मंथन हुआ। संगठन ने व्यवसाय में पारदर्शिता लाने, सदस्यों की व्यावसायिक समस्याओं का मिलकर समाधान खोजने और आपसी तालमेल को मजबूत करने का संकल्प लिया। इसके अलावा, फोटोग्राफी के क्षेत्र को अधिक सम्मानजनक और सुव्यवस्थित रूप देने के लिए भविष्य में नए दिशा-निर्देश तैयार करने पर सहमति बनी।
हल्द्वानी में फोटोग्राफरों की एकजुटता, व्यवसाय को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने पर जोर,,,,
