हल्द्वानी ‘हिमालयन डिजिटल मीडिया एसोसिएशन’ के मंच से जुटे डिजिटल पत्रकारों ने सूचना महानिदेशालय द्वारा वर्ष 2026 के एम्पैनलमेंट और टेंडर प्रक्रिया में तय किए गए विज्ञापनों के सरकारी दामों को बेहद कम और निराशाजनक करार दिया है। सोमवार को सामने आई दरों पर हैरानी जताते हुए संचालकों का स्पष्ट कहना है कि महंगाई के दौर में इन मामूली दामों पर पोर्टलों का संचालन और रखरखाव संभव नहीं है। डिजिटल पत्रकारिता के अस्तित्व और मीडियाकर्मियों के आर्थिक संबल का हवाला देते हुए एसोसिएशन ने महानिदेशक से मांग की है कि इन दरों को तुरंत संशोधित कर व्यावहारिक और सम्मानजनक बनाया जाए। इस रणनीतिक चर्चा में गिरीश जोशी, तारा जोशी, ईश्वरी दत्त भट्ट, महेंद्र सिंह नेगी, धर्मानंद खोलिया, सुरेश पाठक, दिनेश पांडेय, हर्ष रावत, अंकित साह, जीवन राज, सचिन जोशी, मोहन कांडपाल तथा अकरम सिद्दीकी समेत अनेक पत्रकार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
हल्द्वानीः न्यूज़ पोर्टलों के विज्ञापन शुल्क में बढ़ोतरी को लेकर हल्द्वानी में मंथन
