नैनीताल ज्योलीकोट और आसपास के क्षेत्रों में दूषित पानी की आपूर्ति के कारण पीलिया, डायरिया तथा लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। बीते तीन दिनों के भीतर गंभीर रूप से बीमार 8 लोगों को हल्द्वानी के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक महिला और बालिका को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि चार किशोरों समेत छह मरीजों का अभी भी इलाज जारी है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, दुर्गापुर पेयजल स्रोत के पास सीवर लाइन में रिसाव होने से पेयजल दूषित हो रहा है, जिसकी वजह से संक्रमण का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने जल आपूर्ति रोक दी है और स्वास्थ्य जांच रिपोर्ट आने के बाद मरीजों की संख्या में और इजाफे की आशंका जताई जा रही है।
नैनीताल: ज्याैलीकोट में गंदे पानी से फैला पीलिया और डायरिया, कई अस्पताल में भर्ती।
