हल्द्वानी में CM धामी का बच्चों के प्रति दिखा प्यार, बच्चों ने’पुष्कर मामा जिंदाबाद’ के नारे लगाए,,,,

शुक्रवार को एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में शामिल होने हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काठगोदाम स्थित हेलीपैड पर प्रशासनिक अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। हेलीपैड से रवाना होने के बाद रास्ते में जब सीएम धामी की नज़र सड़क किनारे खड़े बच्चों पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाकर उनसे मुलाकात की।                          बच्चों ने बेहद उत्साह के साथ ‘पुष्कर मामा जिंदाबाद’ के नारे लगाए, जिस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए उन्हें गाड़ी से निकालकर चॉकलेट बांटीं और उनसे बातचीत की।