नैनीताल में 2 सितंबर को स्कूलों की छुट्टी,भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।

मौसम  विभाग द्वारा नैनीताल जिले में 2 सितंबर को बिजली चमकने के साथ मुसलाधार बारिश की चेतावनी (ऑरेंज अलर्ट) जारी की गई है। इसके मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने सुरक्षा की दृष्टि से बुधवार (2 सितंबर) को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में भी एक दिन की छुट्टी की घोषणा की है।                            लगातार हो रही बारिश से नदियों-नालों के उफान और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए विद्यार्थियों व स्टाफ की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि, यह आदेश उन आवासीय विद्यालयों पर लागू नहीं होगा जहां छात्रों के रहने और पढ़ाई की व्यवस्था एक ही परिसर में है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं और उल्लंघन करने पर कार्रवाई की बात कही है।