हल्द्वानी रेलवे भूमि विवाद: 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की पीठ करेगी सुनवाई।

सुप्रीम कोर्ट में बहुचर्चित हल्द्वानी रेलवे भूमि अतिक्रमण एवं पुनर्व्यवस्था से जुड़े मामले (अब्दुल मतीन सिद्दीकी बनाम यूनियन ऑफ इंडिया) की अगली सुनवाई 9 सितंबर 2026 को संभावित रूप से सूचीबद्ध की गई है। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष लंबित यह मामला (डायरी नंबर 289/2023 और सिविल अपील नंबर 3518/2023) 2 मई 2023 को स्वीकार किया गया था।                                                  इस प्रकरण में केंद्र सरकार, रेलवे बोर्ड, उत्तराखंड शासन और नैनीताल के जिलाधिकारी सहित कुल छह पक्ष प्रतिवादी बनाए गए हैं। लंबे समय से कानूनी प्रक्रिया में चल रहे इस विवाद को लेकर हल्द्वानी के प्रभावित लोगों की नजरें शीर्ष अदालत पर टिकी हुई हैं, जहां 9 सितंबर को होने वाली सुनवाई से मामले की भावी कानूनी दिशा तय होने की उम्मीद है।