हल्द्वानी: गौला नदी में बहने से 17 वर्षीय किशोर की मौत, राजपुरा के पास मिला शव।

हल्द्वानी के रामपुर रोड (टीपी नगर) निवासी 17 वर्षीय आदित्य टम्टा शनिवार को भुजियाघाट के पास गौला नदी के किनारे था, जहाँ अचानक पैर फिसलने के कारण वह नदी के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद परिजनों, स्थानीय निवासियों और सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस व बचाव दल ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन शनिवार को उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।                        रविवार को लगातार तलाश के बाद राजपुरा क्षेत्र में नदी किनारे से आदित्य का शव बरामद कर लिया गया, जिससे उसके परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।