अल्मोड़ा: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी (NDA/NA II) परीक्षा का आयोजन,,,,

अल्मोड़ा के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में आज, 13 सितंबर 2026 को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी (NDA/NA II) परीक्षा का आयोजन बेहद शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से किया जा रहा है।

परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की आवाजाही जारी है, और प्रशासन द्वारा सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रथम पाली में गणित (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे) और द्वितीय पाली में सामान्य योग्यता परीक्षा (दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:30 बजे) का पेपर शामिल है। केंद्र पर 192 अभ्यर्थियों की बैठक व्यवस्था की गई है. जहाँ ई-प्रवेश पत्र व मूल पहचान पत्र के साथ ही सख्त नियमों के पालन के तहत शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराई जा रही है।