नैनीताल में कार्यरत जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, जिससे हर कोई स्तब्ध है। शनिवार सुबह उनके नंबर से कार्यक्रम का प्रेस नोट जारी होने के थोड़ी ही देर बाद उनके देहांत की दुखद खबर आ गई; अल्मोड़ा में भी अपनी सेवाएं दे चुके जोशी का परिवार पिथौरागढ़ में रहता है। उनके इस असमयिक निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन।
