भारतीय जनता पार्टी ने 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रदेश प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नियुक्ति करते हुए बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है, जिसके तहत उत्तराखंड में दुष्यंत कुमार गौतम के स्थान पर अब राम माधव को प्रभारी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड के कथित वीआईपी नाम को लेकर जनता में उपजी नाराजगी के बीच हुए इस बदलाव में राम माधव के साथ अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।
उत्तराखंड में दुष्यंत कुमार गौतम की जगह राम माधव को कमान ।
