मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 सितंबर को हल्द्वानी के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जिसके लिए ज़िलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तय शेड्यूल के मुताबिक, सीएम लोहियाहेड से सुबह 10:50 बजे प्रस्थान कर 11:10 बजे काठगोदाम स्थित नगर निगम इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 11:30 बजे होटल ITC Fortune Walkway Mall में आयोजित ‘Jagran Forum’ में भाग लेंगे और दोपहर 1:30 बजे काठगोदाम से वापस देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे। क्षेत्रीय विकास और जनसंवाद के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे इस दौरे को लेकर लोगों की निगाहें जागरण फोरम के मंच पर टिकी हैं।
CM धामी का आज हल्द्वानी दौरा: जागरण फोरम में करेंगे शिरकत, तैयारियां पूरी।
