हल्द्वानी में सब्जी की ठेली लेकर लौट रहे हरिशंकर और उनके 13 वर्षीय बेटे कपिल को एक बेकाबू बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में कपिल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद जख्मी पिता अपने मासूम बच्चे को बचाने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद भीड़ सहायता करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त रही। काफी मशक्कत के बाद जब पिता ऑटो का इंतजाम कर बेटे को अस्पताल ले गए, तब तक डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया; परिजनों का आरोप है कि यदि समय पर पुलिस या प्रत्यक्षदर्शियों की मदद मिल जाती तो बच्चे की जान बचाई जा सकती थी।
हादसे में घायल बेटे को गोद में लेकर गिड़गिड़ाता रहा पिता, लोग बनाते रहे वीडियो,,,,,
