उत्तराखंड काशीपुर (शिवलालपुर अमरझंडा) में अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर चलाई जा रही एक धार्मिक चौकी से एक दुखद मामला सामने आया है। खबर के मुताबिक, मिर्गी के दौरों से पीड़ित अपने 6 वर्षीय पोते (अर्पित) को लेकर आई एक बुजुर्ग महिला जब वहां झाड़-फूंक करवा रही थी, तभी संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित होकर बच्चे के परिजन (संबल, यूपी से) मौके पर पहुंचे और दरबार चलाने वाले सत्यवीर और उसके सेवादारों की जमकर धुनाई कर दी। परिजन आरोपी संचालक को अपनी गाड़ी में लादकर यूपी के चंदौसी ले गए और वहां पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर विसरा सुरक्षित रख लिया है और तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
काशीपुर: ‘झाड़-फूंक’ के दौरान 6 साल के मासूम की संदिग्ध मौत, परिजनों ने तांत्रिक को पीटकर पुलिस को सौंपा।
