नैनीताल जिले में हल्द्वानी-किच्छा राजमार्ग पर नंदी ऑटोमोबाइल के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी पर अपने पिता सुरेंद्र कुमार (42 वर्ष) के साथ जा रही 14 वर्षीय प्रेरणा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद किशोरी ने दम तोड़ दिया, जबकि उसके पिता का उपचार अभी जारी है। दुर्घटना के बाद पुलिस ने आरोपी डंपर (UK06CC-6222) और क्षतिग्रस्त स्कूटी (UK06 AU-1303) को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हल्द्वानी-किच्छा मार्ग पर भीषण हादसा: डंपर की टक्कर से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, पिता गंभीर ।
