तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान भारतीय मूल के कैप्टन स्मित मच्छार के साथ मारपीट करने वाले आरोपी सह-पायलट की पहचान ओमान निवासी हमाम अलहमामी के रूप में हुई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उसकी कट्टरपंथी मानसिकता के कारण पूर्व में एयर ओमान ने उस पर उड़ान भरने का प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद लगभग 8 महीने पहले ही उसने फ्लाईदुबई एयरलाइन में नौकरी शुरू की थी।
फ्लाइंग के दौरान भारतीय कैप्टन पर हमला करने वाले को-पायलट की पहचान उजागर।
