कल रविवार शाम 4:00 बजे के बाद पहाड़ की ओर न बनाएं जाने का प्लान: वन-वे ट्रैफिक रूट लागू।

नैनीताल और कैंची धाम में श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने 4 अक्टूबर 2026 (रविवार) को शाम 4:00 बजे से रात 10:00 बजे तक विशेष वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की है।                                                                  इस दौरान काठगोदाम और नारीमन पॉइंट से नैनीताल व भीमताल की ओर जाने वाले मुख्य हाईवे मार्ग पूरी तरह बंद रहेंगे और वाहनों को केवल हल्द्वानी की तरफ वापस (Exit) आने की अनुमति होगी। ऐसे में दिल्ली या देहरादून से नैनीताल आने वाले यात्रियों को कालाढूंगी रोड से भेजा जाएगा, जबकि हल्द्वानी से भीमताल व भवाली जाने वाले वाहनों को कॉलटैक्स मुखानी, फतेहपुर तिराहा, पटुवाडांगर और बेलुआखान होकर वैकल्पिक रास्तों से गुजरना होगा।