भांजे की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या, आरोपी मामा फरार।

खबरें शेयर करें -

रुड़की  हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ करीब दो साल पहले अपनी ममेरी बहन से लव मैरिज (निकाह) करने की कीमत एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पुलिस के अनुसार, ग्राम रोलाहेड़ी निवासी 27 वर्षीय मुसीद का अपने ही सगे मामा शहनवाज की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसके बाद दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी।                                                       इस रिश्ते से नाराज मामा लंबे समय से रंजिश पाले बैठा था। शुक्रवार को जब मुसीद किसी काम से हल्लूमाजरा गांव की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में मामा शहनवाज ने उसे रोक लिया। दोनों के बीच हुई बहस देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई और इसी दौरान आरोपी ने मुसीद पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।                                                                                    लहूलुहान हालत में मुसीद को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए फरार आरोपी मामा की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।


खबरें शेयर करें -