‘हनुमान अंश‘ फिल्म के अभिनेता शोभिनव सत्या ने हाल ही में कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद लिया और भवाली क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल से मुलाकात की, जहां पुलिस अधिकारियों ने उन्हें व उनकी टीम (रागिनी सोना और पूर्णिमा तिवारी) को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अभिनेता ने नैनीताल व उत्तराखंड पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और यातायात प्रबंधन के लिए किए जा रहे प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से पुलिस प्रशासन के नियमों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग देने की अपील की, ताकि सभी का दर्शन सुगम और सुरक्षित बना रहे।
कैंची धाम पहुंचे फिल्म ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता शोभिनव सत्या, नीम करौली बाबा के दर्शन कर पुलिस व्यवस्था की सराहना की।
