उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हल्द्वानी और लालकुआं समेत आसपास के इलाकों में मंगलवार देर रात करीब 10.25 बजे अचानक जमीन हिलने से लोगों में दहशत फैल गई। लगभग 5 सेकंड तक चले भूगर्भीय कंपनों के चलते घबराए निवासी सुरक्षा के लिहाज से तुरंत अपने घरों से निकलकर खुली जगहों पर एकत्र हो गए। इस दौरान किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, हालांकि प्रशासनिक विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और भूकंप की तीव्रता व केंद्र से जुड़ी आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा की जा रही है।
हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्रों में महसूस किए गए भूकंप के झटके,,,
