दिल्ली में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की अदालत ने रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तीन प्रमुख नेताओं—अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को रिहा करने का आदेश दिया। कोर्ट ने इन तीनों नेताओं को इस सख्त शर्त के साथ जमानत दी है कि वे अगले एक साल तक इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। एडवोकेट रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए इस कानूनी फैसले और रिहाई की आधिकारिक जानकारी साझा की। इस फैसले के तुरंत बाद CJP ने अपने आधिकारिक हैंडल से खुशी जताते हुए लिखा कि दिल्ली पुलिस को आखिरकार झुकना पड़ा और ‘कॉकरोच कभी नहीं मरते’।
CJP नेताओं की रिहाई: कोर्ट ने 1 साल तक शांति बनाए रखने की शर्त पर दी जमानत।
