हल्द्वानी गौलापार मानपुर पश्चिम गाँव में एक बेहद हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहाँ घर के नए बने पानी के टैंक में उतरे तीन परिजनों की जहरीली गैस के कारण असमय मौत हो गई। 46 वर्षीय धर्मेंद्र जब टैंक का शटरिंग (डोला) खोलने नीचे उतरे, तो अंदर बनी घातक गैस से बेहोश हो गए। उन्हें बचाने की कोशिश में उनका छोटा भाई खुशहाल (42) और फिर माँ सरस्वती देवी (65) भी एक-एक कर टैंक में उतरते चले गए और गैस की चपेट में आकर दम तोड़ बैठे। ग्रामीणों की मदद से तीनों को तुरंत सुशील तिवारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खेती-किसानी से जुड़े इस परिवार पर टूटे इस दुखों के पहाड़ ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है, वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल पहुँचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
पानी के टैंक में उतरे तीन परिजनों की दम घुटने से मौत।
