माँ कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल।

माँ कुंजापुरी मेले के आयोजन के दौरान प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी कथित तौर पर शराब के नशे में मंच पर पहुँचे, जहाँ वे न तो ठीक से बोल पा रहे थे और केवल अपने पुराने ऑडियो ट्रैक्स पर लिप-सिंक कर रहे थे।                                                                           इस गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार पर तुरंत कड़ा संज्ञान लेते हुए मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें मंच पर ही जमकर फटकार लगाई। मंत्री जी का यह सीधा और साहसिक कदम उन कलाकारों के लिए एक बड़ा संदेश है जो सार्वजनिक मंचों की गरिमा और मर्यादा का सम्मान नहीं करते हैं।