नैनीताल: भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR-2026) के तहत मतदाता सूची में नाम, पता या उम्र जैसे विवरणों की जांच प्रक्रिया जारी है। अपर जिलाधिकारी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्पष्ट किया गया कि यदि किसी नागरिक को नोटिस प्राप्त हुआ है, तो इसका अर्थ मतदाता सूची से नाम हटाना नहीं, बल्कि केवल दस्तावेजी सत्यापन करना है। इसका मुख्य उद्देश्य एक त्रुटिरहित और अद्यतन मतदाता सूची तैयार करना है ताकि पात्र नागरिकों का मताधिकार सुरक्षित रहे। जिले में पंजीकृत 6,93,325 मतदाताओं में से अब तक 2,35,085 नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 1,88,054 संभावित विसंगतियां और 47,031 “नो मैपिंग” के मामले सामने आए हैं। नागरिक अपनी दावे व आपत्तियां 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दर्ज करा सकते हैं, जिनका निस्तारण 11 सितंबर तक किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को होगा।
नैनीताल: SIR-2026 में, नोटिस से घबराने की ज़रूरत नहीं, प्रशासन ने दिए निर्देश,,,,
