हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में अपनी महिला मित्र के साथ ठहरे 32 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि तबीयत बिगड़ने से ठीक पहले उसने शक्तिवर्धक गोली का सेवन किया था, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव परिजनों को सौंपकर साथ मौजूद युवती से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की छानबीन कर रही है।
शक्तिवर्धक गोली खाने के बाद होटल में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस।
