अंकिता भंडारी केस: नार्को टेस्ट के लिए पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने दी सहमति, कोर्ट में पेशी आज

उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी (VIP) की संलिप्तता को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो क्लिप में वीआईपी का नाम सामने आने के बाद जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इसी सिलसिले में पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ और अभिनेत्री उर्मिला सनावर को आज सीबीआई कोर्ट में पेश किया जा रहा है, जहां उनके नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट पर फैसला होना है।                        सुरेश राठौड़ ने देहरादून अदालत पहुंचकर नार्को परीक्षण के लिए अपनी सहमति का आधिकारिक पत्र मीडिया के सामने प्रस्तुत किया और जांच में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया, हालांकि वायरल ऑडियो से जुड़े सवालों पर उन्होंने कोई साफ प्रतिक्रिया नहीं दी।