जन समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से मिले पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजली वर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता विशाल वर्मा।

खबरें शेयर करें -

क्षेत्रीय  जनहित के मुद्दों को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता विशाल वर्मा एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से शिष्टाचार भेंट कर एक विस्तृत मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा।                                                                                           इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से चार ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिसमें स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल दोगुने आने की शिकायत करते हुए विद्युत विभाग द्वारा विशेष कैंप लगाने और बिलों में संशोधन करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त, वार्ड नंबर 19 (रामपुर रोड क्षेत्र) की विष्णुपुरी गली नंबर 10 में पिछले आठ महीनों से सीवर कार्य के लिए खोदी गई सड़क का पुनर्निर्माण कराने, गली नंबर 9 में बीते 15 वर्षों से जारी पेयजल किल्लत के स्थायी समाधान हेतु नई पाइपलाइन बिछाने के लिए बजट स्वीकृत करने तथा बरेली रोड स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर के समीप बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ओर गति अवरोधक (स्पीड ब्रेकर) लगवाने का पुरजोर अनुरोध किया गया।                                                                      इन गंभीर नागरिक समस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने सभी मुख्य मांगों पर संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द सकारात्मक कदम उठाने और उनके त्वरित निस्तारण का ठोस आश्वासन दिया है।


खबरें शेयर करें -