कैंटर की भीषण टक्कर से दो स्कूटी सवार युवाओं की दर्दनाक मौत।

लालकुआं और पंतनगर क्षेत्र के बीच नगला दवाईफार्म के पास तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से दो स्कूटी सवार युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय चेतन बिष्ट (निवासी काठगोदाम) और 23 वर्षीय दीक्षित बिष्ट (निवासी भवाली) के रूप में हुई है, जो लालकुआं से किच्छा की ओर जा रहे थे। भीषण हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को तुरंत हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।                  इस हृदयविदारक घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि इस हादसे ने एक बार फिर सड़कों पर बेकाबू रफ्तार से दौड़ते वाहनों के खतरे को उजागर कर दिया है।