करवाचौथ: 29 अक्टूबर को शाम 5:38 से 6:56 बजे तक रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त।

हल्द्वानी में अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु का पावन पर्व करवाचौथ 29 अक्टूबर को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा, जिसमें सुहागिन महिलाएं उत्तम स्वास्थ्य व सुख-समृद्धि की कामना के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी के अनुसार पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 से 6:56 बजे तक रहेगा, जबकि चंद्रोदय रात 8:11 बजे होने का अनुमान है, जिसमें स्थानीय स्तर पर थोड़ा अंतर संभव है।                                                              कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 28 अक्टूबर की रात 1:08 बजे से प्रारंभ होकर 29 अक्टूबर की रात 10:11 बजे तक रहेगी, इसलिए उदया तिथि के आधार पर व्रत 29 को ही रखा जाएगा। वहीं ज्योतिषि डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने इसे विशेष सौभाग्यप्रद योग बताते हुए कहा कि महिलाएं सूर्योदय के बाद जल का त्याग कर शाम को भगवती करक देवी, मां गौरी, भगवान शिव और श्रीगणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगी।