नैनीताल: कौन्ता-ककोड़-हरीशताल मोटर मार्ग निर्माण में गड़बड़ी की शिकायतों पर जांच समिति गठित।

खबरें शेयर करें -

नैनीताल जिले के ओखलकांडा में ‘कौन्ता–ककोड़–हरीशताल’ मोटर मार्ग के निर्माण में गुणवत्ता की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। मुख्य विकास अधिकारी (CDO) की अध्यक्षता में बनी इस समिति में लोक निर्माण और सिंचाई विभाग के अभियंता शामिल हैं, जिन्हें तीन सप्ताह के भीतर स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता परीक्षण और अभिलेखों की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।                                                                                       कार्यदायी संस्था को समिति के साथ पूर्ण समन्वय बनाने का निर्देश दिया गया है, साथ ही जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और अनियमिता या लापरवाही मिलने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


खबरें शेयर करें -