खटीमा के श्रीपुर बिचवा गांव की 55 वर्षीय देवकी राणा की सेनापानी जंगल में मवेशियों के लिए चारा और जंगली मशरूम इकट्ठा करते समय एक हाथी के हमले में जान चली गई। देवकी गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल गई थीं, जहां अचानक हाथी ने उन पर हमला कर जमीन पर पटक दिया। घटना की खबर मिलते ही मृतका के पुत्र ने तुरंत वन विभाग की चौकी को सूचित किया। सूचना पर शारदा रेंज, हल्द्वानी वन प्रभाग की टीम और बनबसा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जंगल में हाथी के हमले से महिला की दर्दनाक मौत।
