मंगेतर के साथ मेला देख, वापस लौट रहे युवक को मौत…..

खबरें शेयर करें -

नानकमत्ता से मंगेतर के साथ मेला देखकर लौट रहे स्कूटी सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि स्कूटी पर बैठी दो युवतियां घायल हो गईं।

सोमवार रात कुटरा निवासी विवेक सिंह राणा (23) पुत्र मुकेश राणा नानकमत्ता मेले से घर लौट रहा था। उसके साथ उसकी मंगेतर और और उसकी बहन भी बैठीं थीं। बानूसी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गए।

घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर ने विवेक को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल दोनों युवतियों को रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि विवेक इकलौता पुत्र था, उसकी एक बहन है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि विवेक की शादी की बात तय हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद विवेक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।


खबरें शेयर करें -