हरिद्वार से एक दुखद और हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है कनखल थाना क्षेत्र के न्यू विष्णु गार्डन कॉलोनी में रहने वाले एक फार्मा कंपनी के क्वालिटी कंट्रोलर ने आत्महत्या कर ली। उपरोक्त व्यक्ति ने निजी कारण से आत्महत्या का कदम उठाया उसने आत्महत्या करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया । जिसमें उसने गुसलखाने में अंगीठी जलाकर उसके धुएं के साथ बाथरूम में ही लेट गया। आत्महत्या करने से पहले उसने अपनी पत्नी को मोबाइल फोन पर मैसेज भेज कर कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से आत्महत्या करने की जानकारी दी थी। घटना कि सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्हें लव कुमार उम्र 40 वर्ष निवासी अरिहंत पार्क न्यू विष्णु गार्डन कॉलोनी कनखल बाथरूम के अंदर मृत मिले। बाथरूम में पूरा धुआं भरा हुआ था और एक जली हुई अंगीठी भी थी। आशंका यही जताई जा रही है कि अंगीठी से निकली गैस के कारण दम घुटने से उनकी मौत हुई होगी। प्राप्त जानकारी में,,,,,,, कुछ समय से घरेलू कारणों से उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी। पुलिस ने बताया कि लव कुमार ने आत्महत्या करने से पहले व्हाट्सएप पर पत्नी को मैसेज भेजा था कि वह कार्बन मोनोऑक्साइड GAS से मरने जा रहा है। इसकी सूचना तुरंत ही परिजनों ने पुलिस को दी लेकिन पुलिस के पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि मौकाए वारदात से एक सुसाइड पत्र भी बरामद हुआ है जिसमें मृतक लव कुमार ने शेयर बाजार में हुए भारी नुकसान और कर्ज के दबाव को आत्महत्या का कारण बताया गया है। पुलिस की जांच में पाया गया कि लव कुमार ने शेयर मार्केट में काफी रकम निवेश की थी जिसमें मृतक को लाखों रुपये का नुकसान हो गया था। और वो क़र्ज़ के बोझ तले दब गए थे। उनकी आर्थिक तंगी के चलते उन्हें अपना मकान तक बेचना पड़ गया। पुलिस ने बताया कि कई पहलुओं को लेकर जांच की जा रही है।

