भीमताल: जंगलिया गांव में स्वच्छता की अनूठी पहल,,,,, बच्चों और ग्रामीणों ने लिया प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने का संकल्प।

खबरें शेयर करें -

भीमताल  ग्राम पंचायत जंग लिया में स्वच्छता अभियान पूरे उत्साह के साथ जारी है, जहाँ मौसम की चुनौतियों को दरकिनार करते हुए स्कूली बच्चे हर रविवार को कचरा एकत्रित कर गाँव को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटे हैं। इसी क्रम में, तोक खोपटा कान से छोटा कैलाश द्वार होते हुए पंचायत घर जंग लिया तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर लगभग तीन किलोमीटर क्षेत्र में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने सभी ग्रामीणों से अपने घरों और सार्वजनिक रास्तों की नियमित सफाई में सहयोग की अपील की। इस सराहनीय पहल में छाया कुल्याल, महिमा, हर्षिता, योगिता पलड़िया, काजल पलड़िया, भूमिका, तनुजा कुल्याल, करण कुल्याल, भगीरथी और चारू कुल्याल सहित कई अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया।


खबरें शेयर करें -