बॉलीवुड: अभिनेता राजकुमार राव बने,,,,,, पिता !

खबरें शेयर करें -

बॉलीवुड से एक खुशी की खबर सामने आ रही हैं। अभिनेता राजकुमार राव पिता बन गए हैं। उनके घर एक पुत्री का आगमन हुआ है। अभी कुछ दिन पूर्व ही कटरीना कैफ और विक्की कौशल माता-पिता बनें।  राजकुमार राव और पत्नी पत्रलेखा को अपनी शादी के चौथे साल में माता पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।                 इस खुशी की खबर की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा-“हम बहुत खुश हैं। भगवान ने हमें एक नन्ही परी का आशीर्वाद दिया है। धन्य माता-पिता, पत्रलेखा और राजकुमार।” उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर भगवान ने हमें सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है।”                                                                                   बताते चलें कि,,,,, इस कपल की शादी नवंबर 2021 में हुई थी। पत्रलेखा और राजकुमार राव की मुलाकात साल 2014 में फिल्म ‘सिटी लाइट्स’ की शूटिंग के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों को प्यार हो गया और फ़िर वो विवाह के बंधन में बंध गए।


खबरें शेयर करें -