चंपावत: दर्दनाक घटना, बारात के दौरान 5 लोगों की मौत !

खबरें शेयर करें -

चंपावत: एक बहुत ही दुखद समाचार सामने आ रहा है। ग्राम पंचायत बुशैल के किलौटा गांव से चम्पावत बारात गई थी घर वापसी के दौरान लोहाघाट के बाद  शेरघाट के समीप रात्रि के वक्त बोलोरो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार दूल्हे की बहिन, बहिन का देवर, दूल्हे का भांजा, दूल्हे का बहनोई सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, और  5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।दूल्हे का भाई गंभीर रूप से घायल हैं। एक गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह दर्दनाक घटना रात लगभग 2:30 बजे की चंपावत क्षेत्र के शेरा घाट के पास बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी में,,,,, बारात शेरघाट से पाटी आई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशाशन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

 

 

 


खबरें शेयर करें -