नैनीताल जिले में अपात्र राशन कार्ड धारकों की छंटनी के लिए सत्यापन अभियान में तेजी ला दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा गठित विशेष समिति 17 अप्रैल से ही इस काम में जुटी हुई है। जिलाधिकारी (DM) के सख्त आदेश पर जिले के सभी 2 लाख 32 हजार 580 राशन कार्डों की प्रामाणिकता जांची जा रही है। संबंधित नोडल अधिकारियों और विभागीय टीमों को आगामी 30 मई तक इस वेरिफिकेशन प्रोसेस को हर हाल में पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया है।
क्षेत्रवार राशन कार्डों का लेखा-जोखाः
जिले के अलग-अलग इलाकों में कार्डों की संख्या कुछ इस
प्रकार है। क्षेत्र राशन कार्डों की संख्या
हल्द्वानी
1,14,440
राम नगर
40,792
नैनीताल
32,161
धारी
18,377
कालाढूंगी
14,103
कैंचीधाम
12,319
धीमी रफ्तार पर भड़के DM, अब तक 13 कार्ड अपात्र आरओ विनय जोशी के अनुसार, शुरुआती जांच में अब तक 70 राशन कार्डों को वेरीफाई किया गया है, जिनमें से 13 कार्ड धारक अपात्र (Ineligible) पाए गए हैं।
अभियान की इस कछुआ गति पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी जाहिर की है।
