हल्द्वानी एक नई तारीख़, बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी थी परंतु सुनवाई एक बार फिर टल गई। इस महत्वपूर्ण केस को आज की सूची में नंबर 23 पर रखा गया था, लेकिन इससे पहले सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई अपेक्षा से अधिक लंबी चलने के कारण इस केस पर सुनवाई नहीं हो पाई।
सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई न होने के बाद अब इस मामले की नई तारीख 16 दिसंबर निर्धारित की गई है। इस मामले को लेकर हल्द्वानी और खासकर बनभूलपुरा क्षेत्र में लगातार चिंता और उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय निवासी, सामाजिक संगठन, जिला प्रशासन और रेलवे विभाग- सभी की नजरें अब 16 दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर टिकी हुई हैं।
जैसा कि ज्ञात ही है यह मामला हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे भूमि पर अतिक्रमण को लेकर चल रहा है। पहले भी कई बार सुनवाई निर्धारित रही, मगर विभिन्न कारणों से स्थगित होती रही। अब एक बार फिर नई तारीख़ पर इस महत्वपूर्ण विषय पर सुनवाई होगी।

