हल्द्वानी पर्वतीय सांस्कृतिक मंच के संरक्षक हुकुम सिंह कुंवर और मंच के सदस्यों द्वारा हीरानगर में हुई आमसभा में इस बार आगामी जनवरी में उत्तरायणी मेले को विशेष रूप से मनाए जाने और उसे भव्यता प्रदान करने पर सहमति बनी। इस बार उत्तरायणी
मेला 7 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक आयोजित किया
जाएगा। मंच के संरक्षक हुकम सिंह कुँवर ने कहा कि
उत्तरायणी मेले के आयोजन में अधिक से अधिक लोगों को
जोड़ने के लिए आसपास के इलाकों में प्रचार अभियान
चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी मेले को
विविधता से जोड़ना भी आज की आवश्यकता है, ताकि
अधिक से अधिक लोग मेले के आयोजन से जुड़ें। डिजिटल
प्लेटफॉर्म के अध्यक्ष खड़क सिंह बगडवाल ने प्रोजेक्ट के
विस्तार और सदस्य बनाने का प्रस्ताव रखा। बैठक में
अधिकांश 1,100 (ग्यारह सौ) सदस्यों के लिए सदस्य बनाने
का निर्णय लिया गया। इन सदस्यों द्वारा ही मंच की नई
कमेटियों का चुनाव किया जाएगा। चुनाव की पूरी प्रक्रिया
तय करने और सदस्य बनाने के लिए लक्ष्मण सिंह लमगड़िया
को संयोजक बनाया गया है। बैठक में लगभग 30 लोगों ने
शुल्क जमा किया। बैठक में हेमन्त सिंह बगड़वाल, शोभा
बिष्ट, प्रतिष्ठित धारी नवीन वर्मा, डॉ. केदार सिंह पलेड़िया,
जगमोहन रौतेला, प्रताप सिंह चौहान, आशीष चौधरी, गोपाल
सिंह, पृथ्वीपाल सिंह रावल, एनबी गुणवन्त, सुभाष पांडे, सूची सिंह धर्मशक्तू, पुष्पारा शैलजा, बीसी तिवारी, त्रिलोक बनोली, भुवन जोशी, महेंद्र सिंह, जगमोहन बगड़वाल, श्याम सिंह नेगी, गोविंद सिंह बगड़वाल, भुवन तिवारी, माधो सिंह देउपा, जेएस विश्वास, प्रकाश जोशी, विश्वनाथ भट्ट, बी. कमल किशोर, नीरज बगड़वाल, अब्बलचंद, शैलेश सिंह दानू, संजय वर्मा, महेंद्र सिंह तड़ागी, भंडारी सिंह पांगती, राजेंद्र कांडपाल, ललित सिंह बिष्ट, सुशील भट्ट, मनोज खुल्बे, नितिन खुल्बे, आरसी जोशी, दीया तिवारी, जीवन पंत, पंकज सुयाल, रमेश चंद जोशी, धर्म सिंह बिष्ट, भुवन सिंह बिष्ट, आनंद सिंह भाकुनी आदि कई लोग मौजूद थे।

