हल्द्वानीः स्वास्थ्य दिशा में सुंदर पहल, 2 आरोग्य मंदिरों का मेयर एवं नगर आयुक्त ने किया शुभारंभ…..!

खबरें शेयर करें -

हल्द्वानी नगर निगम द्वारा बेहतरीन व्यवस्था की शुरुआत की गई है।  आरोग्य मंदिर की शुरुआत करते हुए शहर निवासियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी गई है।                                                नगर निगम क्षेत्र में आज 2 स्थानों पर आरोग्य मंदिरों का विधिवत शुभारंभ मेयर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने किया। आरोग्य मंदिरों का उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।                                                           महापौर गजराज बिष्ट ने बताया कि आगामी समय में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में कुल 10 आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे, जहां डॉक्टरों और उनकी टीम द्वारा लोगों का निःशुल्क इलाज किया जाएगा। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे आमजनमानस को समय पर उपचार मिल सकेगा।


खबरें शेयर करें -