नैनीताल विंटर कार्निवाल, क्रिसमस पर्व, थर्टीफर्स्ट तथा नव वर्ष 2026 को देखते हुए और इस अवसर पर बड़े पैमाने पर सैलानियों के आगमन की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए, इस मौके पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के प्रभावी निराकरण, सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस पूरी तरह तैयार है।
SSP नैनीताल डॉ.0 मंजुनाथ टी०सी०’ द्वारा नैनीताल के विभिन्न विभागों एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक कर सभी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि,,,,, पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से २२ दिसंबर से विन्टर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त क्रिसमस, थर्टी फस्ट व नव वर्ष 2026 के अवसर पर अत्यधिक पर्यटक दबाव को देखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में तय किया गया कि नैनीताल के लिए नारायण नगर को मुख्य पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। पार्किंग भरने की स्थिति में नारायण नगर से शटल सेवा संचालित की जाएगी। सभी पार्किंग स्थलों पर ‘पर्याप्त मैनपावर व प्रकाश व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाएं समय से पूर्ण की जाएंगी। निर्धारित स्थानों से ‘रोडवेज व टैक्सी एवं KMOU वाहनों द्वारा शटल सेवा संचालित करने पर सहमति बनी। टैक्सी चालकों द्वारा अपने वाहनों पर तथा होटल स्वामियों द्वारा अपने होटल में मोबाईल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित किए जाएंगे।
पर्यटकों के सुरक्षित आवागमन हेतु लोनिवि प्रान्तीय खण्ड को सडक़ किनारे पेड़ों की लॉपिंग एवं साफ. सफ़ाई के निर्देश दिए गए तथा रोड सेप्टी के दृष्टिगत पेड़ों पर रिफेलेकटर लगाने एवं गडप्पू से नया गांव तक क्रैश बैरियर लगाए जाने का निर्णय लिया गया।
इसके साथ ही भवाली से कैंची धाम तक सडक़ निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने एवं सडक़ पर पड़े अतिरिक्त सामग्री को हटाने के निर्देश। तय किया गया अति आवश्यक सेवाओं को छोडक़र भारी माल वाहक वाहनों का दिन में पूर्ण प्रतिबंध तथा रात्रि 11:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक आवागमन की अनुमति दिए जाने का निर्णय लिया गया। स्थानीय निवासियों को लोकल पहचान पत्र दिखाने पर ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी।

