ज़रूरी ख़बर: 1 जनवरी, नए साल में बदल रहे हैं ड्राइविंग के नियमः नई चालान दरें और सुरक्षा मानक होंगे लागू !

खबरें शेयर करें -

 

वाहन चालकों को नियमों की अनदेखी करनी पड़ेगी भारी, न केवल आपकी जेब पर  असर पड़ेगा। बल्कि आपके ड्राइविंग लाइसेंस पर भी खतरा मंडरा सकता है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए निम्नलिखित बदलाव कर दिए हैं।

दोपहिया वाहनों के लिए ABS: अब सभी नई L2 श्रेणी की बाइक्स में ‘एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम’ (ABS) होना अनिवार्य होगा।

2 हेलमेटः बाइक खरीदने पर अब निर्माता को एक नहीं, बल्कि 2 BIS-मानक वाले हेलमेट देने होंगे।  भारी वाहनों में सेंसर: ट्रकों और बसों में अब ‘ब्लाइंड स्पॉट’ डिटेक्शन और ड्राइवर अलर्ट सिस्टम लगाना अनिवार्य होगा ताकि थकान के कारण होने वाले हादसों को रोका जा सके।

नई चालान दरें

नाबालिग द्वारा ड्राइविंग ₹25,000 3 साल जेल और वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द

शराब पीकर गाड़ी चलाना ₹10,000 ₹15,000 लाइसेंस सस्पेंड और जेल

एम्बुलेंस को रास्ता न देना ₹10,000 कानूनी कार्यवाही

बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) ₹10,000 भारी जुर्माना या जेल

बिना लाइसेंस ड्राइविंग ₹5,000 वाहन ज़ब्त हो सकता है। तेज म्यूजिक/शोर वाला साइलेंसर ₹10,000 अवैध डिवाइस को ज़ब्त करना

लाइसेंस बनवाना अब होगा आसान

नियमों की सख्ती के बीच आम जनता के लिए राहत की खबर यह है कि अब ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के लिए RTO के चक्कर नहीं काटने होंगे। सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त प्राइवेट ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर से टेस्ट पास करने के बाद प्राप्त सर्टिफिकेट के आधार पर ही आपको लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा।


खबरें शेयर करें -