RSS कोई अर्धसैनिक संगठन(पैरामिलिट्री फोर्स) नहीं है….. मोहन भागवत !

खबरें शेयर करें -

मोहन भागवत प्रमुख RSS ने स्पष्ट किया कि संघ कोई अर्धसैनिक संगठन नहीं है. उन्होंने कहा कि संघ की वर्दी, शाखाओं में होने वाले शारीरिक अभ्यास और दंड संचालन को देखकर यदि कोई इसे पैरामिलिट्री संगठन मानता है, तो यह एक बड़ी गलतफहमी होगी।                                                            PTI (न्यूज़ एजेंसी) के मुताबिक,,,,,, मोहन भागवत ने कहा कि RSS का उद्देश्य समाज को संगठित करना और उसमें ऐसे गुण व संस्कार विकसित करना है, जिससे भारत भविष्य में फिर कभी किसी विदेशी शक्ति के अधीन न हो. उन्होंने कहा, “हम वर्दी पहनते हैं, मार्च निकालते हैं और दंड अभ्यास करते हैं, लेकिन अगर कोई इसे पैरामिलिट्री संगठन समझता है, तो यह गलत है. संघ एक अनोखा संगठन है, जिसे समझना आसान नहीं है.”

RSS प्रमुख ने आरोप लगाया कि संघ के खिलाफ झूठा नैरेटिव गढ़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि आजकल लोग सही जानकारी तक पहुंचने के लिए गहराई में नहीं जाते, बल्कि सतही स्रोतों पर निर्भर हो जाते हैं. उन्होंने कहा, “लोग मूल स्रोतों तक जाने के बजाय विकिपीडिया जैसे प्लेटफॉर्म देखकर राय बना लेते हैं. वहां लिखी हर बात सच नहीं होती. जो लोग विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी लेंगे, वे संघ को सही रूप में समझ पाएंगे.”


खबरें शेयर करें -