हल्द्वानी ब्लॉगर ज्योति अधिकारी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ज्योति अधिकारी पर कुमाऊं की सामाजिक और सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के गंभीर आरोप हैं। ज्योति पर आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक बयान देते हुए कुमाऊं की महिलाओं को “नाचने वाली” कहा, साथ ही लोक देवताओं को फर्जी बताकर उनके अस्तित्व पर भी सवाल खड़े किए। इसके अलावा खुलेआम दराती लहराने का मामला भी आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज है।
बीते रोज़ मुखानी थाना पुलिस ने जूही चुफाल की शिकायत पर दर्ज FIR के आधार पर ज्योति अधिकारी को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, ज्योति के बयानों से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया था और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।
फिलहाल ज्योति अधिकारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को उनके वकील जमानत के लिए अदालत में पैरवी कर सकते हैं।

